जन्मदिन की बधाईयों का हार्दिक धन्यवाद

आप सभी साथियों द्वारा मेरे जन्मदिन पर दी गयी बधाईयों का बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी का प्यार और स्नेह पाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। निश्चय ही हम सभी चिट्ठाकारों को अपने साथियों का जन्मदिन इसी तरह मनाना चाहिए। फु्रसतिया की जितनी तारीफ (वैसे खिंचाई शब्द ज्यादा उपयुक्त होता) की जाए कम है। इन्होने अपना अपार स्नेह और कुछ विशेष खिंचाईयुक्त स्नेह मेरे पर बरसाया है, उसके लिए उनका बहुत बहुत धन्यवाद, ईश्वर करे पूरा ब्लॉगजगत इनको सामूहिक खिंचाई से नवाजे, वैसे मौका भी है दस्तूर भी, 16 सितम्बर को फुरसतिया का जन्मदिवस है,आप लोग मौका मत चूकिएगा।

DSCN7014

शु्कुल ने जन्मदिन के बहाने ढेर सारी बातों को छाप दिया है, ये इन्टरव्यू थोड़ा जल्दी जल्दी मे लिया गया, इसलिए विस्तार से चर्चा नही की जा सकी, यदि कभी मौका मिला तो हर सवाल के लिए एक पोस्ट लिखी जाएगी। पिछले कई दिनो से हिन्दी ब्लॉगजगत मे वो चहल-पहल नही थी, जो पहले हुआ करती थी। लेकिन जन्मदिन सीजन आने से वो चहलपहल लौट आयी है, ईश्वर करे हिन्दी ब्लॉगजगत का यह अपनापा और चहल पहल लगातार बनी रहे।

डा. अमर कुमार ने सवाल पूछा है:

मेरा एक प्रश्न अनुत्तरित है.. जरा पूछ कर बताओ गुरु,
जितेन्दर छाँ खराबी थियों, हेड्डे इंडिया केड़ी… बुधाँय ?
तहाँ खे इंडिया केड़ी तकलीफ़ आहे, यो बुधाँयोजी.. मेहरबाणी ।
साथ में यह शुभकामनायें भी दे देना..
तहाँ खे जनमडिण दियों जी लख लख वाधायूँ ।

ये रहा मेरा जवाब:
अमर भाई, मुखे हिन्दुस्तान मे भी का तकलीफ कोन हुई, हिते कुवैत मे भी कोई तकलीफ कान आहे। हो चवंदा आहिन ना कि जिते जैतरो दाणो पाणी आहे, ओतरा दिह्य आसा खे उते रहणा ही पएंदा आहिन। हाणे दिसऊ ता कि कुवैत मे घणा दिहिएं रहणो थे तो। जन्मदिन जी वाधाइन जे लाए तव्हांजो धन्यवाद।
( अमर भाई सिंधी मे सवाल पूछा है, लेकिन शायद जल्दबाजी मे एक आध शब्द टाइप/पेस्ट करना भूल गए है। उनका पूछना है कि इंडिया मे क्या खराबी है जो आप बाहर है (यदि मे सही समझा हूँ तो।) अमर जहां जितना दाना पानी लिखा होगा, उतने ही दिन वहाँ रहेंगे। देश मे रहकर भी मै खुश था, यहाँ भी जब तक खुश हूँ, उतने दिन ही रहूंगा। अब देखते है, कितने दिन यहाँ पर बसेरा रहेगा।)

एक बार फिर से आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।

12 Responses to “जन्मदिन की बधाईयों का हार्दिक धन्यवाद”

  1. jitu ji sabse pahale to aapko Happy Birthday Belated

    der se wish karne ke liye sorry
    tum jiyo hajaron saal
    saal ke din hon pachas hajar

  2. apko janam din ki beleted shubhkaamnaye…..
    samjh nahi aa raha thaa ki apko shubhkaanaaye kaise du…..abhi chittha ke jariye aap se mulakaat hui hai ….

  3. अनूप जी को जन्‍मदिन की अग्रिम बधाई।
    सुखद संयोग है कि हमारे हिन्‍दी ब्‍लॉगजगत के सारे महारथी आगे-पीछे के डेट पर ही धरा पर अवतार लिए 🙂

  4. हर सवाल का विषय अलग हो तो साक्षात्कार का कोई अर्थ नहीं रह जाता। कम से कम एक विषय तो साफ हो। हर विषय पर पोस्ट लिखने का इरादा अच्छा है। इसे शुरु कर ही दें।

  5. केक बहुत प्यारा है.

  6. धन्यवाद स्वीकार कर लिया है 🙂

    केक दिखा कर ललचाना बूरी बात है. मूँह में पानी आ रहा है. 🙂

  7. ब्‍लॉग जगत पर पारि‍वारि‍क माहौल देखकर काफी सुखद अनुभूति‍ हो रही है। अच्‍छी परंपरा।

  8. सुठो थियो जो तव्हां सिंधीअ वारा अखर हिंदी में लिखी करे बुधायो न त माणहू अलाऐ छा समझनि आ। डा. अमरलाल खे बि कहिड़ी पयी हुई सिंधी लिखण जी। चओनि अगरि एहिड़ो ही शौक अथनि त तहिंखों त हिकु ब्लाग सिंधीअ देवानागरी में लिखनि। ईहा त सही आहे जाते दाणो पाणी माण्हू खे वठी वञे अथो उते ता वेंदो ही।

    अच्छा ही हुआ आपने डा. अमरलाल खे सिंधी शब्दों का हिंदी अनुवाद लिख दिया वरना कुछ का कुछ लोग समझते। यह सही है कि जहां दाना पानी लिखा है वहां तो आदमी को जाना ही पड़ता है।
    दीपक भारतदीप

  9. जन्मदिन की बधाइयों के लिये सभी साथियों का शुक्रिया!

  10. हे भगवान आपसे भगवान ने भी इत्ता बडा मजाक कर डा्ला हमे आपसे सहानुभूति है . लेकिन इस उसके भेजे अप्रिल के इस फ़ूल को झेल तो हम रहे है जी 🙂 जन्म दिन की शुभ कामनाये साल मे दो बार होली और अप्रिल मे मनाये 🙂

  11. अरे हम तो पीछे रह गए….चलिए देर से ही सही…जनम दिवस की शुभकामनाएं…
    नीरज

    Neeraj’s last blog post..चाँद आशा का गर उगेला है

  12. देर से ही सही … जन्‍मदिन की बहुत बहुत बधाई।

    संगीता पुरी’s last blog post..लग्‍न राशि फल – अप्रैल 2009