सभी पाठको से बहुत दिनो बाद मुखातिब हुआ हूँ। आज बाराहा का नया संस्करण (बाराहा यूनिकोड 2.0) डाउनलोड किया। जैसे कि आप सभी को पता ही है, मै हिन्दी मे लिखने के लिए बाराहा का ही प्रयोग करता हूँ। पिछले संस्करण मे थोड़ी मेमोरी की समस्या होती थी, अक्सर कुछ वाक्य लिखने के बाद,अगले शब्द बहुत धीरे धीरे टाइप हुआ करते थे। इस संस्करण मे, कम से कम वो समस्या तो नही दिख रही है। डाउनलोड फाइल (1786 KB) की है, DSL कनैक्शन पर झटपट डाउनलोड हो गयी, स्थापित करने मे भी कोई समस्या नही आयी, क्योंकि नया संस्करण बाराहा को एक नयी जगह पर स्थापित करता है।
बारहा आईएमई के नए संस्करण मे कुछ और भी अच्छी बाते है, जैसे कि आपके अंग्रेजी(रोमन) मे लिखे वाक्यों को यह अपने आप हिन्दी अथवा अन्य भारतीय भाषाओं मे टाइप (Translietration) कर देता है। इसके साथ साथ, बाराहा आईएमई अब माइक्रोसाफ़्ट ऑफिस मे भी ठीक तरीके से काम करता है। पिछले संस्करण मे डब्बे डब्बे बन जाते थे।
बाराहा मे इस बार बाराहा आईएमई (Baraha IME) के साथ साथ एक नोटपैड भी प्रदान किया गया है, जिसका नाम बराहा पैड है। यह एक अपने आप मे यूनिकोड एडीटर (वर्डपैड टाइप का) है, जिसमे आप ढेर सारी भारतीय भाषाओं मे टाइप कर सकते है, इसके लिए आपको बाराहा आईएमई चलाने की जरुरत नही है।इस बाराहापैड मे संपादित करने की सभी सुविधाएं, जो कि एक अच्छे संपादित्र मे होनी चाहिए। कुल मिलाकर बाराहा का नया संस्करण काफी अच्छा दिख रहा है। एक कमी खल रही है, वो है हिन्दी शब्दकोष की, उम्मीद है अगले संस्करण मे इसका भी कुछ उपाय किया जाएगा
कुल मिलाकर बाराहा का नया संस्करण काफी अच्छा दिख रहा है। बाराहा के नए संस्करण के लिए अधिक जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक साइट पर देखिए। इस नए संस्करण को डाउनलोड करने का लिंक ये रहा। आपको इस सम्बंध मे किसी भी प्रकार की समस्या आए तो आप मुझसे सम्पर्क कर सकते है। तो फिर आते रहिए और लिखते रहिए आपके पसंदीदा ब्लॉग पर।
आप इन्हे भी पसंद करेंगे
- फरवरी 24, 2008 -- मेरा पन्ना पर एडसेंस क्यों? (8)
- मई 31, 2008 -- धन्यवाद गूगल एडसेंस (23)
- मई 2, 2008 -- ये RSS क्या बला है? : भाग 2 (5)
- अप्रैल 15, 2008 -- वर्डप्रेस को 2.5 पर अपग्रेड का सरल तरीका (5)
- फरवरी 14, 2007 -- ब्लॉग सामग्री चोरी होने पर क्या करें? (23)
- अगस्त 29, 2006 -- वर्डप्रेस डाट काम से अपने सर्वर पर ट्रान्सफ़र (3)
- फरवरी 22, 2006 -- ये RSS क्या बला है? (5)
- अक्तुबर 30, 2004 -- हिन्दी मे कैसे लिखें? (140)
- मार्च 4, 2010 -- दिल्ली वालों का लिटमस टेस्ट (5)
- जनवरी 27, 2010 -- फिर मिले सुर… (2)
This entry was posted
on शुक्रवार, अप्रैल 3rd, 2009 at 3:49 pm and is filed under विविध.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed.
You can skip to the end and leave a response. Pinging is currently not allowed.
Author: Jitendra Chaudhary (511 Articles)

जन्म से कानपुरी, लेकिन रोटी के लिये मिट्टी से दूर, साफ़्टवेयर बनाते बनाते कब ब्लॉग लिखने लगे, पता ही नही चला। फिर कुछ शरारती तत्वों ने लेखन की तारीफ़ दी, अब झेलो, कानपुरी हूँ, इत्ती जल्दी तो नही रुकने वाला। इंटरनैट के लती। लेखन शैली में श्री के पी सक्सेना जी से प्रेरित। भारतीय राजनेताओ से खासी चिढ,वैसे भी तारीफ़ के लायक तो कोई काम किए नही ये लोग। भारत की सामाजिक एवम राजनैतिक दुर्दशा से व्यथित। इसी व्यथा का ही नतीजा है कि हम ब्लॉगिंग मे कूदे। आजकल कुवैत मे डेरा है, यही पर बसेरा है। अब देखते है कब तक हम इस खूंटे डेरे से बंधे रहते है।
सपनाः हिन्दी इन्टरनेट की आधिकारिक भाषा बने।
पसन्दः राजनीतिक चर्चा, बचपन की यादें।
नापसन्दःनहाने के बाद,पत्नी द्वारा,बाथरूम मे वाइपर लगाने को बाध्य किया जाना
मेरे बारे मे बाकी जानकारी इधर है:
मेरा पन्ना पर टिप्पणी करने वालों के लिए एक तोहफा। आप टिप्पणी करिए और अपने ब्लॉग का पता सही सही भरिए, हम आपके ब्लॉग की आखिरी पोस्ट का लिंक यहाँ दिखा देंगे। इससे आपके ब्लॉग को कुछ और पाठक मिलेंगे। है ना सही चीज? तो फिर देर किस बात की है, शुरु हो जाइए।
ARSH
परमजीत बाली’s last blog post..गजल
पिछली बार परीक्षा में जब पूछा गया था कि श्री जितेन्द्र चौधरी हिन्दी लिखने के लिए कौन सा उपकरण इस्तेमाल करते हैं ? तो हमने तुक्का मारते हुए उत्तर में बालपेन लिख दिया था शायद इसीलिए कम नम्बर आए
विवेक सिंह’s last blog post..धन्यवाद साथियो !
विवेक सिंह’s last blog post..धन्यवाद साथियो !
RC Mishra’s last blog post..भारत बनाम न्यूजीलैन्ड लाइव टेलीकास्ट: Plays in IE Only
प्रमेन्द्र प्रताप सिंह’s last blog post..मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं के फैसले के खिलाफ अपील पर निर्णय
Gyan Dutt Pandey’s last blog post..सरकारी नौकरी महात्म्य
संजय बेंगाणी’s last blog post..देखो, मैंने भी हिन्दी में मेल लिखा है!
प्रभात टन्डन’s last blog post..Homeopathy and Chinese Medicine: Uniting Two Forms of Energetic Medicine
@ARSH
बराहा आईएमई को चालू कीजिए, आपकी सिस्टम ट्रे (टास्कबार में जहाँ घड़ी होती है) में आपको KN नज़र आएगा। उस पर क्लिक करेंगे तो एक मेनू खुलेगा जिसमें सबसे उपर Language होगा। उस पर माऊस ले जाएँगे तो भाषाओं के विकल्प नज़र आएँगे, उनमें हिन्दी पर क्लिक कीजिए और हिन्दी लिखनी आरंभ कीजिए। जब वापस अंग्रेज़ी पर जाना हो तो अपने कीबोर्ड पर F12 कुँजी दबाईये!
amit’s last blog post..जनता की गाड़ी सरकारी ईश्टाइल…..
himanshu’s last blog post..रीमा जी की ’बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम’ और अरविन्द जी की टिप्पणी : कुछ मैं भी कहूँ
सुना हे की “क्विलपॅड “, गूगलेस भी अच्छी टाइपिंग टूल हे ? इसमे तो 9 इंडियन भाषा और रिच टेक्स्ट एडिटर भी हे / क्या मूज़े ये बताएँगे की इन दोनो मे कौनसी हे यूज़र फ्रेंड्ली….?
मे ये जान ना चाहता हू की
कबीरा´s last blog ..” ज्योतिष्य -विज्ञान का अध्ययन – 2 ” [[ ए स्टडी इन ज्योतिष्य विज्ञानं ]]