मदनू…..एक खूबसूरत गीत

कभी कभी कुछ गीत दिल को छू जाते है, ऐसा ही एक फिल्मी गीत है, आने वाली फिल्म लम्हा से। इस गीत के बोल इतने अच्छे है कि बार बार सुनने को जी करता है। इसे गाया भी उतनी खूबसूरती से गया है। इस गीत को गाया है चिन्मय और क्षितिज ने और संगीतबद्द किया है मिथुन ने। क्षितिज की आवाज मे एक कशिश है, इस गीत मे सुर भी अच्छे लगे है। मुझे कभी कभी क्षितिज और मिथुन की आवाज एक सी लगती है। क्या कहाँ, मिथुन को नही जानते? मिथुन एक बहुत ही होनहार संगीत निर्देशक है, पिछले कुछ गीतों (मौला मेरे मौला (अनवर), बीते लम्हे (The Train) मे उसने ये साबित भी कर दिखाया है। हालांकि अभी वो इतनी लाइमलाइट मे नही आया है। उम्मीद है लम्हा के गीत उसको पर्याप्त मशहूरी दिलाएंगे। आप भी इस गीत को सुनिए, मेरी तरह याद कीजिए अपने किसी बिछड़े साथी को और मजा लीजिए इस खूबसूरत गीत का।



है दिल को तेरी आरजू, पर मै तुझे ना पा सकूं
है दिल को तेरी जुस्तज़ू, पर मै तुझे ना पा सकूं

मै हूँ शब तू सुबह, दोनो जुड़ के जुदा
मै हूँ लब तू दुआ, दोनो जुड़ के जुदा
मदनू, माशकू, दिलबरु…मदनू रे

है दिल को तेरी आरजू, पर मै तुझे ना पा सकूं
है दिल को तेरी जुस्तज़ू, पर मै तुझे ना पा सकूं

मै हूँ शब तू सुबह, दोनो जुड़ के जुदा
मै हूँ लब तू दुआ, दोनो जुड़ के जुदा
मदनू, माशकू, दिलबरु…मदनू रे

कई ख्वाब दिल तुझको लेकर सजाए
पर खौफ़ ये भी कंही पर सताए
गर ये भी टूटे तो फिर होगा क्या रे
मुझे रास आती है खुशियाँ कहाँ रे
क्यूं दिल को दुखाना बेवजह…..मदनू रे
क्यूं दिल को दुखाना बेवजह……
फिर आँसू बहाना, इक दफ़ा
फिर आँसू बहाना, इक दफ़ा…..

मै हूँ शब तू सुबह, दोनो जुड़ के जुदा
मै हूँ लब तू दुआ, दोनो जुड़ के जुदा
मदनू, माशकू, दिलबरु…मदनू रे

तू ही तो हर पल बंधा है
लम्हों की इन जंजीरो में
तू ही तो हर दम रहा है
ख्वाबों की हर ताबीरों में
तू ही तो हर दिन दिखा है
धुंधली या उजली तस्वीरों मे.

तेरी ही तो है खुशबू मुझमे मे हाँ, मदनू रे
तेरी ही तो हो खुशबू मुझमे मे हाँ
अब तू ही तो हर सू हर जगह
अब तू ही तो हर सू हर जगह

(कश्मीरी में)
बेह चु शब चे सुबह, मीलथ दसवयई जुदा
बेह चु लब चे दुआ, मीलथ दसवयई जुदा
मदनू, माशकू, दिलबरु…मदनू रे

हाँ तेरा साया तो मै हूँ, पर संग तेरे ना रह सकूं
हाँ इस सफ़र मे तो मै हूँ,पर संग तेरे ना रुक सकूं

मै हूँ शब तू सुबह, दोनो जुड़ के जुदा
मै हूँ लब तू दुआ, दोनो जुड़ के जुदा
मदनू, माशकू, दिलबरु…मदनू रे

माहिया वे….माहिया वे….
माहिया वे….माहिया वे….


फिल्म : लम्हा (2010)
संगीत निर्देशक : मिथुन
गायक : चिन्मय और क्षितिज
गीतकार : सईद क़ादरी

इस गीत का एक और संस्करण ’साजना’ भी है, जिसमे क्षितिज की जगह मीका सिंह की आवाज है। विश्वास नही होता, मीका ने इसे इतनी खूबसूरती से गाया है। मीका अब एक परिपक्व गायक के रुप मे उभरे है। यदि मौका लगे तो उसको भी जरुर सुनिएगा।

आप इन्हे भी पसंद करेंगे

Line Break

Author: Jitendra Chaudhary (508 Articles)

जन्म से कानपुरी, लेकिन रोटी के लिये मिट्टी से दूर, साफ़्टवेयर बनाते बनाते कब ब्लॉग लिखने लगे, पता ही नही चला। फिर कुछ शरारती तत्वों ने लेखन की तारीफ़ दी, अब झेलो, कानपुरी हूँ, इत्ती जल्दी तो नही रुकने वाला। इंटरनैट के लती। लेखन शैली में श्री के पी सक्सेना जी से प्रेरित। भारतीय राजनेताओ से खासी चिढ,वैसे भी तारीफ़ के लायक तो कोई काम किए नही ये लोग। भारत की सामाजिक एवम राजनैतिक दुर्दशा से व्यथित। इसी व्यथा का ही नतीजा है कि हम ब्लॉगिंग मे कूदे। आजकल कुवैत मे डेरा है, यही पर बसेरा है। अब देखते है कब तक हम इस खूंटे डेरे से बंधे रहते है। सपनाः हिन्दी इन्टरनेट की आधिकारिक भाषा बने। पसन्दः राजनीतिक चर्चा, बचपन की यादें। नापसन्दःनहाने के बाद,पत्नी द्वारा,बाथरूम मे वाइपर लगाने को बाध्य किया जाना मेरे बारे मे बाकी जानकारी इधर है:

4 Responses to “मदनू…..एक खूबसूरत गीत”

  1. :)
    Sachmuch behad khoobsoorat geet hai ye… Roz sunti hoon ise..!
    Rashmi Swaroop´s last blog ..YOU KNOW WHAT MY BAD LUCK ASKED TO ME

  2. iske sangeetkaaro aur correct lyrics ki jaankaari dene ke liye dhanyawaad..
    Rashmi Swaroop´s last blog ..YOU KNOW WHAT MY BAD LUCK ASKED TO ME

  3. @Rashmi Swaroop
    Thanks Rashmi.

    I am quite impressed with your profile(at your blog). You are indeed a source of inspiration for others.
    Thanks for visiting MeraPanna, Keep visiting my blog.
    jitu´s last blog ..मदनू…एक खूबसूरत गीत

  4. सुना हुआ सा लग रहा है. शायद एफएम पर बजता है..

जरुरी सूचना

मेरा पन्ना पर टिप्पणी करने वालों के लिए एक तोहफा। आप टिप्पणी करिए और अपने ब्लॉग का पता सही सही भरिए, हम आपके ब्लॉग की आखिरी पोस्ट का लिंक यहाँ दिखा देंगे। इससे आपके ब्लॉग को कुछ और पाठक मिलेंगे। है ना सही चीज? तो फिर देर किस बात की है, शुरु हो जाइए।

Leave a Reply

CommentLuv Enabled