हम तो हैं परदेस में, देस में निकला होगा चांद
अपनी रात की छत पर कितना तन्हा होगा चांद
जिन आंखों में काजल बन कर तैरी काली रात हो
उन आंखों में आंसू का एक कतरा होगा चांद
रात ने ऐसा पेच लगाया टूटी हाथ से डोर हो
आंगन वाले नीम में जाकर अटका होगा चांद
चांद बिना हर दिन यूं बीता जैसे युग बीतें हो
मेरे बिना किस हाल में होगा, कैसा होगा चांद
——————————————————–
दिल मे उजले काग़ज पर हम कैसा गीत लिखें
बोलो तुम को गैर लिखें या अपना मीत लिखें
नीले अम्बर की अंगनाई में तारों के फूल
मेरे प्यासे होंठों पर हैं अंगारों के फूल
इन फूलों को आख़िर अपनी हार या जीत लिखें
कोई पुराना सपना दे दो और कुछ मीठे बोल
लेकर हम निकले हैं अपनी आंखों के कश-कोल
हम बंजारे प्रीत के मारे क्या संगीत लिखें
शाम खड़ी है एक चमेली के प्याले में शबनम
जमुना जी की उंगली पकड़े खेल रहा है मधुबन
ऐसे में गंगा जल से राधा की प्रीत लिखें
-डा.राही मासूम रजा
आप इन्हे भी पसंद करेंगे
- अप्रैल 13, 2008 -- भड़ासी ब्लॉगर की फरमाइशी गज़ल (7)
- अगस्त 29, 2007 -- साथ चलते आ रहे हैं …… (7)
- अक्तुबर 20, 2005 -- कैसी कैसी शायरी? (22)
- अगस्त 14, 2005 -- एक पाठक की भेजी गज़ल (3)
- जुलाई 26, 2005 -- उस ने रूख़ से हटा के बालों को (0)
- जुलाई 24, 2005 -- आप से गिला …. (1)
- जुलाई 22, 2005 -- शमा जलाए रखना … (1)
- जुलाई 20, 2005 -- आज फिर उन का सामना होगा (1)
- जुलाई 17, 2005 -- वो अंजुमन में… (1)
- जुलाई 15, 2005 -- ये हक़ीक़त है कि होता है असर बातों में (1)
This entry was posted
on शनिवार, दिसम्बर 18th, 2004 at 11:25 am and is filed under Uncategorized.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed.
You can leave a response, or trackback from your own site.
मेरा पन्ना पर टिप्पणी करने वालों के लिए एक तोहफा। आप टिप्पणी करिए और अपने ब्लॉग का पता सही सही भरिए, हम आपके ब्लॉग की आखिरी पोस्ट का लिंक यहाँ दिखा देंगे। इससे आपके ब्लॉग को कुछ और पाठक मिलेंगे। है ना सही चीज? तो फिर देर किस बात की है, शुरु हो जाइए।
volleyball shoes
volleyball shoes
gerald rudolph ford
gerald rudolph ford