कहाँ बनायें बसेरा?

वैसे तो मै खालिस कानपुरी हूँ। और अपना मकान कानपुर मे ही है। लेकिन कानपुर की आबो हवा सूट नही करती। धूल से एलर्जी है इसलिये कानपुर जाकर भी चैन नही मिलता। इसलिये जब अगले मकान की बात शुरु हुई है तो मेरे दिमाग मे कई शहर है, वही आप लोगों से डिसकस करना चाहता हूँ।

सबसे पहले तो मै आपको अपनी प्राथमिकतायें बताना चाहूँगा। मै बड़े शहर जैसे मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता या चैन्नई मे नही रहना चाहता। मुझे सकून चाहिये और ये मेरा अपना विचार है कि बड़े शहरो की जीवन शैली मे सकून नही है। इसलिये मै कुछ छोटे शहरों की तरफ़ रुख करना चाहता हूँ। शहर मे बुनियादी सुविधायें जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन सुविधाओ का अच्छे स्केल पर होना जरुरी है। अब जब तक हिन्दुस्तान मे कंही नौकरी मिलेगी तब तक तो नौकरी वाले शहर मे रहना मजबूरी होगी। लेकिन जिस दिन रिटायरमेन्ट के लिये सोचा उस दिन इस “फ़्यूचर घर” मे शिफ़्ट कर जाना चाहूँगा।

मैने कुछ शहर शार्टलिस्ट किये है, जिनके बारे मे आपसे राय की उम्मीद रखता हूँ। मै अच्छाईयां बताउंगा, खराबियां आप लोग गिनाइये।

लखनऊ
नवाबों का शहर, नफ़ासत, नजाकत और सांस्कृतिक शहर। मेरे होम टाउन कानपुर के सबसे नजदीक। लखनऊ सचमुच रिहायश के लिये एक अच्छी पसन्द साबित हो सकती है। हाल के वर्षो मे प्रोपर्टी के दामो मे भारी उछाल आया है।

देहरादून
पहाड़ो से मुझे विशेष प्रेम है, देहरादून पहाड़ो के नजदीक का शहर है। काफ़ी हरियाली है। शिक्षा का तो यह गढ है। शहर छोटा मगर खूबसूरत है। उत्तरांचल की राजधानी बन जाने से इसकी बुनियादी सुविधाओ मे काफ़ी सुधार हुआ है।

भोपाल
भोपाल भी एक अच्छा शहर है। अमन चैन से जिन्दगी बिताने के लिये एक नायाब शहर। अभी प्रोपर्टी के दामों मे उछाल नही दिखा लेकिन जल्दी ही प्रोपर्टी के दामो मे बढोत्तरी आने की सम्भाव्ना है।

पुणे
मुझे बहुत पसन्द है, हालांकि पुणे अब पहले वाला पुणे नही रहा, काफ़ी बदल गया, देबू दा ज्यादा रोशनी डाल सकेंगे। उपनगरों मे प्रोपर्टी अभी भी अफोर्डेबल है।

चन्डीगढ
बहुत सुन्दर शहर, वैल प्लान्ड, दुनिया भर के ब्रान्ड आपको यहाँ मिल जायेंगे। साक्षरता लगभग ८०%, इसलिये पडोसियों से ज्यादा पंगा होने की सम्भावना नही। पहाड़ो के करीब।

बैंगलौर
अच्छा शहर, साफ़ सुथरा, बुनियादी सुविधाये विश्व स्तर की है, और भी सुधार हो रहा है, लेकिन काफ़ी मंहगा। वैसे तो इस शहर को रिटायर्ड लोगों का शहर कहा जाता है लेकिन आईटी का सेन्टर बन जाने से हर चीज बहुत मंहगी हो गयी है और लोगो के खर्चे काफ़ी बढ गये है।

गोवा
अच्छे शहर है, गोवा मे भी जैसे माप्सा, पणजी, मडगांव वगैरहा वगैरहा। सब कुछ ठीक है लेकिन सांस्कृतिक भिन्नता कुछ तकलीफ़ दे सकती है। गोवन कल्चर मे पुर्तगाली संस्कृति झलकती है, थोड़े समय के लिये कल्चरल शाक लग सकता है। प्रापर्टी अभी भी ठीक ठाक दामों पर मिल रही है। बस एक दिक्कत हो जायेगी। अक्सर घर धर्मशाला मे तब्दील हो जायेगा। क्योंकि फिर हर रिश्तेदार गोवा की तरफ़ मुँह उठाकर छुटिट्याँ मनाने के लिये निकल पड़ेगा।

नासिक
साफ सुथरा, सुन्दर और शान्त शहर, ज्यादा जानकारी नही है इसके बारे मे, पता कर रहा हूँ।

जो जनाब ये तो थी मेरी लिस्ट, अब आप बताइये, इसमे से कौन सा शहर अच्छा है बसने के लिये। आप चाहे तो कोई और शहर भी बता सकते हैं।ध्यान रखियेगा बुढापे के हिसाब से बताइयेगा।

9 Responses to “कहाँ बनायें बसेरा?”

  1. निवेदिता on अक्तुबर 10th, 2005 at 1:31 pm

    जी आपने जिन शहरो के नाम गिनाये उनमे कई तो बहुत हि अचछे है पेर मेरा हाल तोह अभी उस श्रेणी का है कि जहा पर नौकरी मिली वही बसेरा…लखनउ, नासिक, भोपाल के बारे मै ज़्यादा जानकारी नही है पर बाकी शहर के बारे मै काफ़ी अच्छी बाते सुनी है…बहरहाल कई और शहरो के बारे मै भी सोचा जा सकता है…

  2. 3 sabse achhe (retirment ke baad) rehne wale sehar –

    1. Dehradun (agar pehar achhe lagte hain – pahari hone ki vajah se nahi keh reha hoon)

    OR

    1. Goa (Agar samundra achha lagta hai)

    2. Chandigarh (advantage: centrally located not exactly but somehow comapre to other two)

    3. Bhopal or Naasik

    Lucknow, pune aur banglore ki teraf to dekhna bhi mat agar metros acche nahi lagte hain, kyonki kibla jab tak retire hoge ye bhi unhi ki Rah me kahin honge. U.P. me basera NA hi ho to achha.

  3. पुणे, चण्डीगढ़ या पॉण्डिचेरी।

  4. 1) Bhopal
    2) Bhopal
    3) Bhopal

    Just kidding ofcourse. I would choose (assuming retirement in next 15 years) :
    1) Dehradun (Great weather / mountains)
    2) Chandigarh (Convenient / low crime / good infrastructure)
    3) Bhopal (Good friendly people / easy pace of life / low crime / decent infrastructure)

  5. इसमें रतलाम का नाम नहीं दिख रहा है.

    सबसे अच्छा शहर है. मैं खुद छत्तीसगढ़ से आया, यहीं का रह गया. कसम से, एक बार कोई भी यहाँ आएगा, यहीं बस जाएगा.

  6. भाई साहब रहने के लिये गुजरात के सुरत ओर बडौदा शहर भी अच्छे है मे सुरत १५ साल रहा, धन्धे की वजह से छोडना पडा (अभी हैदराबाद रह रहा हुँ) पर सुरत को भुला नही पाया वहाँ का खाना पीना ओर लोग बहुत अच्छे है
    *सागर चन्द नाहर*

  7. Indore kee taraf bhee dhyan dee saktee hain …lekin MP aur UP to baas main baas 19-20 ka hee antar hain …haan MP main crime rate shayad comparitively kaam hain …lekin khana pina aur log bahut hee achhe hain …Good education destination and affordable place….lekin Tier II cities..jaise kee Pune main IT saturation hua to phir companies ko – offshore –> Offshore jana padhega aur uske liye Indore ideal hain to aab jab tak retire honge tab shayad Indore bhee sahee na rahee….

  8. hij

  9. आप सभी साथियों का शुक्रिया।
    मैने सोच विचार कर फिलहाल भोपाल मे छोटी सी विला ले ली है, शायद दिसम्बर २००७ तक तैयार भी हो जाए।

    चंडीगढ दूसरी पसन्द थी और पुणे तीसरी। आप सभी का अपने अमूल्य विचार प्रकट करने का बहुत बहुत धन्यवाद।