क्या आप परेशान है?

क्या आप अपनी नौकरी से परेशान है?
क्या बास ने आपको तंग कर रखा है?
क्या घर पर बीबी ने जीना हराम कर रखा है?
क्या इस प्रेमिका ने भी लात मार दी है?
क्या रुपए पैसे इत्ते आ गए है कि सम्भालना मुश्किल हो रहा है?
क्या खाली समय काटे नही कट रहा है?
या कोई और समस्या है?

आप भी पूछेंगे कि अजीब अहमको वाले सवाल पूछ रहे है अब क्या करें कन्सलटेन्सी मे ऐसी परेशानियों के तो हल देने ही पड़ते है ना। अब इन जनाब को ही ले लीजिए ये कहते है: (यहाँ क्यों लिखूं? खुद जाकर पढो ना, संक्षेप मे सुनो)

ये साफ़्टवेयर वाले भाईसाहब जिन्दगी से परेशान है, इनके पास गाड़ी, पैसा, नौकरी सब कुछ है, लेकिन फिर भी परेशान है|

हमने तो इनको फार्मूला दिया है :

हमारे फार्मूले को लो, दु:ख ही दु:ख मिलेंगे:

पैसे शेयर मार्केट मे लुटा दो।
नौकरी मे बॉस को उसकी असली औकात बता दो, नौकरी अपने आप है से था हो जाएगी।
गाड़ी,किसी पुलिसवाले पर चढा दो, लाइसेन्स जब्त हो जाएगा, गाड़ी तो वैसे भी थाने में खड़ी रहेगी।

एक काम और करना।अगर शादी नही हुई है तो वो कर लेंना, परेशानिया ही परेशानियां।अगर हो गयी हो तो बीबी के सामने उसकी बेस्ट फ्रेन्ड की तारीफ़ करना। बस फिर क्या।

दोबारा यहीं लौट कर आओगे, कहते हुए, परेशानी ही परेशानी गुरुदेव कोई उपाय बताओ।

-जीतू

मस्तक पर लिखी रेखाएं देखकर ही चिन्ता का समाधान। अगर आप भी परेशान है तो मिले या लिखें।
काहे कहूं – मेरा पन्ना

आपकी सूचना गुप्त रखी जाएगी। तो फिर लिख डालिए अपनी अपनी चिन्ताओ के बारे मे, समाधान की पूर्ण कोशिश की जाएगी (जैसे ऊपर वाली समस्या की करी गयी है।)

3 Responses to “क्या आप परेशान है?”

  1. समाधान बताएं:
    1.ज्यों ज्यों पेट्रोल के भाव बढ़ रहें हैं, गाड़ी की एवरेज कम होती जा रही हैं.
    2.आप समाधान देने की फीस मांगते हैं.

  2. हम तो इस तरह के लेख से परेशान हैं। क्या इलाज है सिवाय पढ़ना बंद करने के?

  3. हम भी इन बकवास टाइप के लेखों और लेखकों से बहुत परेशान हैं, का करें पढ कर सर को इतना जोर से झटकना हिलाना पडता है निकालने के लिये, क्यों कि इनकी बकवास दिमाग में घुस जाती है भैया और बहुत डिस्टर्ब, आई मीन सडाती है यार दिमाग को।
    कछू करिये ना गुरुदेव जीतू जी।