गूगल न्यूज हिन्दी में

मैने अपनी पिछली पोस्ट हिन्दी पोर्टल का खेल मे बताया था कि

इधर गूगल बाबा ने भी कमर कस ली है, लेकिन गोपनीयता की शर्तो की वजह से मै किसी भी चीज का खुलासा नही कर सकता, इसलिए बस इन्तज़ार करिए और मजा लीजिए। हिन्दी पोर्टल का खेल तो अभी शुरु ही हुआ है।

गूगल वाले जल्दी ही कोई घोषणा करने वाले है इसकी उम्मीद बहुत पहले से ही थी। पिछले दिनो गूगल बाबा जब अवतरित हुए तो हमने सवाल उछाला, (इसे) लांच कब करोगे? तो वे सिर्फ़ मुस्कराकर चुप रह गए थे। (बाकी बातों का खुलासा नही कर सकते)

आखिरकार गूगल ने अपनी हिन्दी समाचार की साइट गूगल न्यूज हिन्दी को लांच कर दिया है। अभी ये अपने प्रारम्भिक स्तर पर है, इसके बारे मे अवलोकन की पोस्ट आपको जल्द ही मेरे ब्लॉग पर देखने को मिलेगी।

धन्यवाद गूगल बाबा, अब हिन्दी समाचारों के लिए दर दर भटकना नही पड़ेगा, और हाँ मेरी कही बातों पर ध्यान देना।

17 Responses to “गूगल न्यूज हिन्दी में”

  1. जय हो गूगल बाबा.. धन्य है.. बहुत बहुत बधाई.. जानकारी के लिए जीतू भैया को हार्दिक धन्यवाद.. ये तो कमाल हो गया.. धोती फाड़कर रुमाल हो गया.. होली का हुड़दंग हो गया.. वाह वाह.. अभी होमपेज बना लिया इसको.. मेरा पन्ना को भी हार्दिक धन्यवाद जो निरंतर प्रयास से गूगल बाबा को टोचन करता रहा.

  2. sahi khabar laaye ho, maja aa gaya dekh ke

  3. देख कर आनंद आ गया, बहुत बढ़िया समाचार है!

  4. मान गये जितू दा, अन्दर की बात भी पता कर लेते हैं!

    नेट पर हिन्दी के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। खुशी की बात है। बढ़ते रहो, बढ़ते रहो!!

  5. बहुत सही ताऊ,

    हिन्दी जिस गति से प्रगति कर रही है, उसे देख कर खुशी हो रही है.

    आपको भी धन्यवाद आप अन्दर की खबर बाहर लाए.

  6. गूगल देव की जय ! ३ बार

  7. बढिया खबर!!

  8. खबर हिन्दी की है, तो हमारे लिए खुशी मनाने का मौका तो है ही.

    पर पता नहीं क्यों लगता है, गूगल ने जल्दी-जल्दी जूगाड़ किया है, समाचार पोर्टल के लिए. जो भी हो, है अच्छी खबर.

  9. जानकारी के लिए शुक्रिया दादा

  10. वाह वाह, सभी साइटों से हिन्दी खबरें एक ही जगह पर मजा आ गया। ताऊ कुछ गूगल वालों से भी गोटी बैठाओ चिट्ठों की फीड दिखाने को। अमित अग्रवाल भी तो यही सलाह दिए हैं।

  11. खूब भालो! 🙂

  12. बहुत ही अच्छी ख़बर लाने के लिए धन्यवाद!

  13. it’s good for us!

  14. google is best

    wah……………gooooogleeeeeeeeeeeeee……..

  15. wah! Ye to Bahut Hi Khushi Ki Baat H Ki Google ab Hindi Me bhi Pesh Kiya Ja rha H.Badhai Ho Harek Hindi,Hindu,Hindustan Ko!

    Ashok Rajpurohit
    ashokrsnr

    Ashok Rajpurohit’s last blog post..Photo Album: Home page photos

  16. vah vah lage raho unnati karo our age bado hum tumhare sath hain

  17. धन्यवाद!