आय… आप लोग भी सोच रहे होंगे कि मै भी किस तरह की सलाह देने लग पड़ा। लोग सलाह देते है कि अच्छी सेहत चाहिए, फिट रहना है तो जिम जाओ, योगा करो, सुबह-शाम टहलो। ये क्या, कि कुत्ता पाल लो। लेकिन भाई ये सलाह सिर्फ़ मेरी नही है, वैज्ञानिक भी इस बात को मानने लगे है, ब्रिटेन मे हुई एक रिसर्च के अनुसार कुत्ते पालने वाले लोग ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते है।
इस रिसर्च मे कुत्ते मालिकों और अन्य पालतू जानवरों के मालिको पर रिसर्च की गयी और पाया गया कि कुत्ते के मालिकों को हाई ब्लडप्रेशर या कोलेस्ट्रोल की शिकायत कम रहती है, बनिस्बत दूसरे पालतू जानवरों के मालिको के। पूरी रिसर्च रिपोर्ट ये रही। अबकि बार आपकी बीबी यदि जिम जाने का उलहाना दे, तो बस दन्न से एक टॉमी घर ले आइएगा, रिपोर्ट की कापी अपनी पत्नी को अभी इमेल कर दीजिए। है ना….। अब तो फिट रहेंगे ना आप?
आप इन्हे भी पसंद करेंगे
- मार्च 8, 2007 -- हाय! हम कोरिया मे क्यों ना हुए? (11)
- मार्च 18, 2010 -- अक्सर ऐसा क्यों होता है जब… (6)
- जनवरी 27, 2010 -- फिर मिले सुर… (2)
- जुलाई 24, 2009 -- हर्जाना पाने का अनूठा तरीका (9)
- मई 15, 2009 -- मेरा भारत महान : सचमुच एक महान उपलब्धि (9)
- मार्च 22, 2009 -- काफी दिनो बाद, रिलेक्स हूँ (7)
- फरवरी 24, 2009 -- स्लमडॉग को ऑस्कर, अच्छा क्यों? (11)
- दिसम्बर 16, 2008 -- बुश को आखिरी तोहफा (20)
- अगस्त 17, 2008 -- निकालो मुझे यहाँ से (8)
- जुलाई 30, 2008 -- शेविंग क्रीम के विकल्प (20)
This entry was posted
on सोमवार, अगस्त 6th, 2007 at 2:09 pm and is filed under Uncategorized.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed.
You can skip to the end and leave a response. Pinging is currently not allowed.
Author: Jitendra Chaudhary (508 Articles)

जन्म से कानपुरी, लेकिन रोटी के लिये मिट्टी से दूर, साफ़्टवेयर बनाते बनाते कब ब्लॉग लिखने लगे, पता ही नही चला। फिर कुछ शरारती तत्वों ने लेखन की तारीफ़ दी, अब झेलो, कानपुरी हूँ, इत्ती जल्दी तो नही रुकने वाला। इंटरनैट के लती। लेखन शैली में श्री के पी सक्सेना जी से प्रेरित। भारतीय राजनेताओ से खासी चिढ,वैसे भी तारीफ़ के लायक तो कोई काम किए नही ये लोग। भारत की सामाजिक एवम राजनैतिक दुर्दशा से व्यथित। इसी व्यथा का ही नतीजा है कि हम ब्लॉगिंग मे कूदे। आजकल कुवैत मे डेरा है, यही पर बसेरा है। अब देखते है कब तक हम इस खूंटे डेरे से बंधे रहते है।
सपनाः हिन्दी इन्टरनेट की आधिकारिक भाषा बने।
पसन्दः राजनीतिक चर्चा, बचपन की यादें।
नापसन्दःनहाने के बाद,पत्नी द्वारा,बाथरूम मे वाइपर लगाने को बाध्य किया जाना
मेरे बारे मे बाकी जानकारी इधर है:
मेरा पन्ना पर टिप्पणी करने वालों के लिए एक तोहफा। आप टिप्पणी करिए और अपने ब्लॉग का पता सही सही भरिए, हम आपके ब्लॉग की आखिरी पोस्ट का लिंक यहाँ दिखा देंगे। इससे आपके ब्लॉग को कुछ और पाठक मिलेंगे। है ना सही चीज? तो फिर देर किस बात की है, शुरु हो जाइए।
कुत्ते पर मज़ेदार बात सुनो…
छत्तीसगढ़ के बस्तर में जगदलपुर और आसपास के शहरों में कुत्तों की तादाद कम होने से आम नागरिकों में रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि इलाक़े के कुत्ते वहां तैनात सीआरपीएफ़ के जवानों ने चट कर दिए हैं। सनद रहे.. उत्तर पूर्व में कुत्ते का मांस बड़े चाव से खाया जाता है। सीआरपीएफ़ की टुकड़ी मे कुछ उत्तरपूर्व के हैं।
boxer( नाम कैरी) पाला है।
लो, कल्लो बात, अनूप जी अब कुत्ते बिल्लियों को भी ब्लॉगर बनाएँगे, ही ही ही!!