जीमेल : रोचक जानकारी
मेरे विचार से हिन्दी चिट्ठाकारों मे सबके पास जीमेल का एकाउन्ट है। गूगल द्वारा प्रदान की गयी यह एक अच्छी इमेल सेवा है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जो शायद आप नही जानते होंगे। आइए इन्ही बातों के बारे मे बात करें।

एक खाता अनेक प्रयोग
अक्सर हम अलग अलग जगह पर प्रयोग करने के लिए अलग अलग इमेल का प्रयोग करते है। हम एक ही खाते मे आफिस,चिट्ठे, दोस्तों और परिवार की की इमेल का हिसाब किताब रखना चाहते है। जीमेल पर फिल्टर लगाने की सुविधा है(इस बारे मे अगले प्वाइंट पर बात करते है।) लेकिन क्यों ना ऐसा हो कि हम हर जगह अलग अलग इमेल का पता दें, लेकिन इमेल एक ही जगह आए। तो जनाब परेशान ना होइए, आप ऐसा कर सकते है। जीमेल की इमेल मे एक खास बात है कि आपके इमेल के प्रथम भाग मे जितने भी डाट्स हों जीमेल उन्हे इग्नोर करता है। उदाहरण के लिए। आपका पता अगर RahulDravid@gmail.com है, निम्नलिखित पतों पर की गयी सभी इमेल आपके पास आएंगी।
RahulDravid@gmail.com
Rahul.Dravid@gmail.com
Ra.hul.Dravid@gmail.com
R.ahulDravid@gmail.com
R.a.h.u.l.D.r.a.v.i.d@gmail.com
अथवा
RahulDravid@googlemail.com
Rahul.Dravid@googlemail.com
Ra.hul.Dravid@googlemail.com
R.ahulDravid@googlemail.com
R.a.h.u.l.D.r.a.v.i.d@googlemail.com
अब आप बिन्दास अलग अलग टाइप के इमेल के लिए अलग अलग इमेल आईडी दे दीजिए। आनी सब एक जगह है। इसके अतिरिक्त आप + का भी प्रयोग कर सकते है। उदाहरण के लिए, किसी फालतू साईट पर आप RahulDravid+faltu@gmail.com दे सकते है, आपकी सारी इमेल आपके पते पर आएंगी और आप उन्हे फिल्टर करके, कूड़े दान मे डाल सकते। इस बारे मे अगले पैराग्राम मे देखिए।
फिल्टर (छंटाई)
अब आपके पास इमेल तो अलग अलग जगह से आ गयी, लेकिन आप चाहते है कि जीतू के यहाँ से आई इमेल एक जगह संचित हो जाए, इमेल बॉक्स को ना घेरे। तो उसका भी इलाज है। आप किसी भी आने वाले पते, विषय, पाने वाले पते अथवा सामग्री के आधार पर फिल्टर बनाकर, उस इमेल को वांछित जगह पर पहुँचा सकते है। पूरी जानकारी यहाँ दी गयी है।
इमेल की खोज ( Search )
अब जीमेल आपको इतना बड़ा स्टोरेज देता है कि आप इमेल को रखते जाते है। अक्सर जरुरी इमेल गुम हो जाती है। हालांकि आपको उनको * लगाकर संचित कर सकते है। लेकिन उसके बाद भी कई कई बार इमेल नही मिलती। उसके लिए आप ढूंढ सकते है। इसमे सामान्य के अतिरिक्त एडवान्स सर्च भी है। उदाहरण के लिए:
शोएब के यहाँ से आई सारी इमेल देखने के लिए : from:shuaib
अमित के यहाँ से आई अटैचमेन्ट वाली इमेल्स : from:amit has:attachment
कविराज के यहाँ से आई, गलती से डिलीट हुई
इमेल को देखने के लिए : in:trash from:kaviraj
अगस्त के महीने मे आई सारी इमेल : after:2007/08/01 before:2007/09/01
इस बारे मे विस्तृत जानकारी यहाँ पर उपलब्ध है।
फीड एग्रीगेटर मे मेल को पढना
इसके अतिरिक्त अपनी इमेल को लेबल करना, फारवर्ड करना तो आपको आता ही होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि आप अपनी इमेल को अपने एग्रीगेटर मे भी पढ सकते है। हालांकि इसका कोई खास प्रयोग नही है, लेकिन यदि आप चाहे तो अपनी इमेल को एग्रीगेटर मे भी पढ सकते है। अपनी इमेल के फीड का पता जानने के लिए ब्राउजर मे ये पता डाले:
https://mail.google.com/mail/feed/atom
सभी नयी इमेल आपको वहाँ पर दिख जाएगी। पूरी जानकारी यहाँ पर है।
जीमेल पर नयी नयी सुविधाएं आती जाएंगी और हम आपको नयी नयी जानकारी उपलब्ध कराते जाएंगे। जीमेल पर नयी सुविधाओं की पहले से जानकारी पानी के लिए आप उनके अपने जीमेल ब्लॉग पर भी देख सकते है।
अच्छा जी तो आज की पोस्ट यहीं पर समाप्त की जाती है, पढते रहिए आपका अपना पन्ना।

















































इमेल को देखने के लिए : in:trash from:kaviraj
आप कविराज की मेल ट्रेश में भी खोज रहे हैं, यह आश्चर्यजनक लग रहा है, लोग इनबॉक्स में भी देखने से डरते है
बहुत ही उपयोगी जानकारी उपलब्ध करवाही है ताऊ, यदि हम अंजान साईट्स पर अपना ई-पता देते हैं तो इसे इस प्रारूप RahulDravid+SITENAME@gmail.com का उपयोग कर पता लगा सकते हैं कि आने वाले अनचाहे स्पॉम उसी साईट से तो नहीं आ रहे हैं
बहुत-बहुत धन्यवाद!!!
हरिराम जी, जीमेल आपको एक सुविधा देता है जिसे Mail Fetcher कहा जाता है। इसके द्वारा आप किसी भी इमेल को अपनी जीमेल मे देख सकते है। बशर्ते उस इमेल ने POP ACCESS Enable करने की सुविधा दे रखी हो। पूरी जानकारी के लिए यहाँ पर देखें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मुझे लिखे।
शायद यह दोनों जानकारियाँ एक दूसरे की पूरक ही हों।
— शास्त्री जे सी फिलिप
प्रोत्साहन की जरूरत हरेक् को होती है. ऐसा कोई आभूषण
नहीं है जिसे चमकाने पर शोभा न बढे. चिट्ठाकार भी
ऐसे ही है. आपका एक वाक्य, एक टिप्पणी, एक छोटा
सा प्रोत्साहन, उसके चिट्ठाजीवन की एक बहुत बडी कडी
बन सकती है.
आप ने आज कम से कम दस हिन्दी चिट्ठाकरों को
प्रोत्साहित किया क्या ? यदि नहीं तो क्यो नहीं ??
हरिराम जी, फ्री के याहू और msn/windows live mail खातों की ईमेल आप स्वत: फार्वर्ड नहीं कर सकते। याहू भी आपको फिल्टर वगैरह लगा कर ईमेल की छंटाई करने देता है लेकिन उसके फिल्टर जीमेल जितने बढ़िया नहीं हैं और फ्री के खाते में सिर्फ़ 15 फिल्टर प्रयोग हो सकते हैं!
जी हाँ आप forward कर सकते हैं सभी ईमेल अकाउँट में Auto Forward Facility होती है वहाँ पर आप जीमेल का पता दे दीजिये व जीमेल में Settings में जाकर Send Mail As में Add Another email address कर दीजिये तो आप yahoo, msn आदि की ईमेल पढ भी सकते हैं और वहीं से Reply भी दे सकते हैं। एक पापआप आ जायेगा ईमेल अकाउँट चुनने के लिये। जो भी ईमेल अकाउँट आपका प्राइमरी हो उसे Default सेट कर दीजिये । तो आपको सभी अकाउँट चेक करने की झंझट से मुक्ति मिल जायेगी ।