ब्लॉगिंग सम्बंधी कुछ कार्टून/चुटकुले

सबसे पहले तो आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, आइए कुछ ब्लॉगिंग से सम्बंधित चुटकुलों की बात करते है:

चैट पर एक मित्र और चिट्ठाकार (ब्लॉगर) को कैसे पहचानेंगे?
जवाब : सिम्पल है यार! मित्र आपसे घर परिवार की बातें करेगा और ब्लॉगर अपनी पोस्ट के लिंक टिकाएगा।

कवि और ब्लॉगर मे क्या फर्क है?जवाब: ब्लॉगर टिप्पणी लेकर वापस टिप्पणी करता है, कवि तारीफ़(टिप्पणी) सुनकर दूसरी कविता(पोस्ट) सुनाने लगता है।

एक सफ़ल ब्लॉगर कैसे बनें ?जवाब:

cartoon from www.weblogcartoons.com

Cartoon by Dave Walker. Find more cartoons you can freely re-use on your blog at We Blog Cartoons.

एक बल्ब को बदलने के लिए कितने ब्लॉगर्स की जरुरत होती है?
जवाब : 100 ब्लॉगर्स की। एक बल्ब बदलकर पोस्ट लिखेगा, बाकी के 99 टिप्पणी करने के लिए कि, बल्ब कैसे बदला जा सकता था।

ज्ञानदत्त पांडेय जी को ब्लॉगिंग प्रेरणा कहाँ से मिलती है?

जवाब:नीचे वाला चित्र देखिए:
cartoon from www.weblogcartoons.com

Cartoon by Dave Walker. Find more cartoons you can freely re-use on your blog at We Blog Cartoons.

जिस संख्या मे फीड एग्रीगेटर आ रहे है, तो भविष्य कैसा होगा?
जवाब: नीचे वाला कार्टून देखिए:

cartoon from www.weblogcartoons.com

Cartoon by Dave Walker. Find more cartoons you can freely re-use on your blog at We Blog Cartoons.

जीतेन्द्र चौधरी के ब्लॉग का सार:

cartoon from www.weblogcartoons.com

Cartoon by Dave Walker. Find more cartoons you can freely re-use on your blog at We Blog Cartoons.

आप इन्हे भी पसंद करेंगे

Line Break

Author: Jitendra Chaudhary (507 Articles)

जन्म से कानपुरी, लेकिन रोटी के लिये मिट्टी से दूर, साफ़्टवेयर बनाते बनाते कब ब्लॉग लिखने लगे, पता ही नही चला। फिर कुछ शरारती तत्वों ने लेखन की तारीफ़ दी, अब झेलो, कानपुरी हूँ, इत्ती जल्दी तो नही रुकने वाला। इंटरनैट के लती। लेखन शैली में श्री के पी सक्सेना जी से प्रेरित। भारतीय राजनेताओ से खासी चिढ,वैसे भी तारीफ़ के लायक तो कोई काम किए नही ये लोग। भारत की सामाजिक एवम राजनैतिक दुर्दशा से व्यथित। इसी व्यथा का ही नतीजा है कि हम ब्लॉगिंग मे कूदे। आजकल कुवैत मे डेरा है, यही पर बसेरा है। अब देखते है कब तक हम इस खूंटे डेरे से बंधे रहते है। सपनाः हिन्दी इन्टरनेट की आधिकारिक भाषा बने। पसन्दः राजनीतिक चर्चा, बचपन की यादें। नापसन्दःनहाने के बाद,पत्नी द्वारा,बाथरूम मे वाइपर लगाने को बाध्य किया जाना मेरे बारे मे बाकी जानकारी इधर है:

15 Responses to “ब्लॉगिंग सम्बंधी कुछ कार्टून/चुटकुले”

  1. अच्छे कार्टून.दीपावली की शुभकामनाऎं.

  2. बहुत बढ़िया। मजा आ गया।

    आपको दीवाली का शुभकामनायें

    हिंदीबात ब्लॉग

  3. जबरदस्त! डेव वाकर के कार्टूनों का यह प्रयोग वाकई बहुत क्रियेटिव है।

  4. बहुत बढ़िया कार्टून खोजकर लाये हैं आप, कुछ हिन्दी ब्लॉगर पर और बताइये।

    दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें।

  5. अच्छा लगा , और साथ ही में दीवाली की शुभकामनायें ।

  6. सही हैं!! :D

  7. मजेदार! बहुत अच्छा लिखा और कार्टून भी जोरदार है.
    http://www.vibgyorlife.com
    http://ankurthoughts.blogspot.com

  8. बहुत अच्‍छा,

    दीपावली की शुभकामनाऐं

  9. प्रिय जीतु, इस लेख के लिये आभार. तीन हफ्ते के बाद अब अपने घरू दफ्तर वापस आकर टिप्पणी करने का आनंद ले रहा हूं. कार्टून के सोर्स के बारे में जानकारी के लिये आभार. काम आयगा.

  10. चौचक। चौकस और धांसू भी। आज मजे की बात यह कि इस पोस्ट के बारे में हमें डा.टंडन ने बताया। वे हमारे यहां आये थे सपरिवार तब इस लेख की चर्चा करी। :)

  11. कार्टून तो वाकई बड़े धांसू रहे। दीपावली की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

  12. बहुत खूब जीतू जी कहते है कहने को कुछ नही और इतना कुछ कह भी जाते हैं , दीपावली की और नव वर्ष की शुभ कामनाएं

  13. बहुत खूब!!

  14. वाह! जी वाह!
    अच्छी फुलझड़ियां छोड़ी हैं . आनंद आया .

  15. बहुत खूब, especially आपके ब्लॉग का सार बहुत अच्छा लगा | कहने को कुछ ना होते हुए भी कुछ कह जाओ, इसी कला को तो ब्लॉग्गिंग कहते हैं :)
    Gouri´s last blog ..I Do Not Smoke Till Day

जरुरी सूचना

मेरा पन्ना पर टिप्पणी करने वालों के लिए एक तोहफा। आप टिप्पणी करिए और अपने ब्लॉग का पता सही सही भरिए, हम आपके ब्लॉग की आखिरी पोस्ट का लिंक यहाँ दिखा देंगे। इससे आपके ब्लॉग को कुछ और पाठक मिलेंगे। है ना सही चीज? तो फिर देर किस बात की है, शुरु हो जाइए।

Leave a Reply

CommentLuv Enabled