अपने चित्रों पर वाटरमार्क लगाएं

हमारे कई ब्लॉगर मित्र अच्छे फोटोग्राफ़र भी है, इनके चित्रों का नमूना फ़्लिकर पर चिट्ठाकार ग्रुप पर भी देखा जा सकता है। लेकिन कई बार आपके चित्रों को कोई दूसरी साइट/ब्लॉगर आपकी अनुमति के बिना अपने ब्लॉग पर प्रयोग कर लेते है। हालांकि आप इन सभी साथियों को इमेल लिखकर चित्र हटाने का अनुरोध कर सकते है, लेकिन अक्सर ये कारगर नही होता।

दूसरा तरीका होता है कि आप चित्र के नीचे (या कंही पर भी) अपने नाम का एक वाटरमार्क लगा दें, ताकि जहाँ भी यह चित्र दिखे तो आपका नाम अथवा/और आपके ब्लॉग का पता दिखे। लेकिन यह विधि कई साथियों के लिए आसान नही होती, इसलिए वाटरमार्क विधि के लिए कई साफ़्टवेयर आते है। आइए आज हम आपको इसका सबसे सुगम तरीका बताते है, वो भी आनलाइन। इस तरीके के द्वारा आपने चित्रों को वाटरमार्क कर सकते है। यह वाटरमार्क आपके कम्पयूटर पर संचित चित्रों का भी हो सकता है और फ़्लिकर के एकाउन्ट पर संचित चित्रो का भी। सिलसिलेवार विधि नीचे देखें:

सबसे पहले तो वाटरमार्कर (http://picmarkr.com/) साइट पर जाएं।
pictmrkr


अपने चित्रों को अपलोड करें

upload

अथवा फ़्लिकर के एकाउन्ट से लागिन करके फोटो यहाँ देखें:
grabimages

अब अपनी पसंदीदा चित्र को सिलेक्ट करके, अगले स्टेप पर जाएं।
आपके पास Text Watermark, Image Watermark और Tiled Watermark के विकल्प दिखाई देंगे।
इसमे से Text Watermark सिलेक्ट करके, अपना कापीराइट मैसेज डाल दें (e.g. (c) copyright jitu 2007-2012)

textWatermark

लीजिए जनाब आपका चित्र तैयार है, चाहे तो डाउनलोड कर लें, या फ़्लिकर पर दोबारा अपलोड कर लें।
मैने इसी तरीके से ये चित्र वाटरमार्क किया :

finalImage

देखिए बातो बातों मे एक पोस्ट भी बन गयी। तो आप कब कर रहे है अपने चित्रों पर वाटरमार्किंग?

आप इन्हे भी पसंद करेंगे

11 Responses to “अपने चित्रों पर वाटरमार्क लगाएं”

  1. बहुत पते की बात बताई आपने !!

  2. बहुत ही काम की बात बताई है आपने।

  3. मैं कई दिनों से तलाश कर रहा था इसे, बहुत काम की चीज बताई आपने धन्यवाद।
    तो आप कब कर रहे है अपने चित्रों पर वाटरमार्किंग?
    आज ही अगली ही पोस्ट से 🙂

  4. ऊ सब तो ठीक है दादा पर ई बताओ ई का फायदा का है? जिसने उठाना है ऊ तो ई वाटरमार्क आराम से हटा देगा, थोड़ा सा नीचे से काटना ही तो होगा फोटू को!!

  5. हम भी अमित वाली बात सोच रहे थे, पर यह भी है की चोर ताला तोड़ता ही है, पर हम ताले लगाते भी हैं. आसानी से क्यों दें. 🙂

  6. ऊ सब तो ठीक है दादा पर ई बताओ ई का फायदा का है? जिसने उठाना है ऊ तो ई वाटरमार्क आराम से हटा देगा, थोड़ा सा नीचे से काटना ही तो होगा फोटू को!!

    चोर की मानसिकता को समझो, वो मुफ़्त का माल चाहता है बिना मेहनत का। वाटरमार्क हटाने के लिए मेहनत करनी होगी, वो चोर नही करेगा। अगर मेहनती होगा तो वो चोर काहे होगा?

  7. आप सही जानकारी दे रहे हैं भैया। मेरे लिए तो जरुरी थी ।

    धन्यवाद ….

  8. चोर की मानसिकता को समझो, वो मुफ़्त का माल चाहता है बिना मेहनत का। वाटरमार्क हटाने के लिए मेहनत करनी होगी, वो चोर नही करेगा। अगर मेहनती होगा तो वो चोर काहे होगा?

    होते हैं दादा, मेहनतकश भी होते हैं चोर। सोरी आसान काम नहीं, उसमें मेहनत भरपूर लगती है। अभी हाल ही में मेरे ब्लॉग का हैडर ही एक ने उठा लिया था, उस पर लगा कॉपीराइट वाला text हटाया और उसको अपने ब्लॉग पर लगा लिया था!! 😉

  9. achhi jankaari hai.

  10. बढिया जानकारी..

  11. Dhanyawad