घर के लिए नाम सुझाएं…
आजकल कुवैत मे पाँच दिनो की छुट्टी है, क्योंकि 25 और 26 फरवरी को कुवैत में राष्ट्रीय अवकाश है। अब हमारी शुक्र,शनि तो छुट्टी तो वैसे ही रहती है, रविवार को सरकार ने घोषित कर दी है, इसलिए शुक्रवार 22 फरवरी से 26 फरवरी तक की तो छुट्टी है ही। वैसे कई लोग तो बाहर निकल लिए है, इस छुट्टी मे। क्योंकि छुट्टी के बाद सिर्फ़ दो और दिनो का आफिस है, फ़िर वीकेंड। इसलिए लोग पूरा हफ़्ता कुल मिलाकर हॉलीडे मूड है। सभी लोग पिकनिक मनाने, एक दूसरे से मिलने, रुके हुए काम करने और बच्चों को घुमाने फिराने मे बिता रहे है। हम इन सभी चीजों को करने के साथ साथ अपनी आगामी भारत यात्रा (20 से 28 मार्च) की तैयारियों मे लगे हुए है। हम इस बार होली अपने देश मे मनाएंगे। साथ ही भोपाल स्थित नए मकान का उदघाटन भी करना है। इसलिए एक पंथ दो काज वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए, हम भारत यात्रा पर आ रहे है। हमारा यह नया घर, नए भोपाल मे गोबिन्दपुरा, भेल के पास मृणाल रेजीडेंसी मे है। भोपाल मे इसकी लोकेशन इस प्रकार है :
अब परेशानी यह है कि इस नए घर का नाम क्या रखें। घर पर रोजाना इस बारे मे बहस होती है लेकिन नतीजा कोई नही निकल पा रहा है। अब चूंकि हम खुशी/गम सभी कुछ अपने हिन्दी चिट्ठाकारों के परिवार के साथ मनाते है तो हमने सोचा क्यों ना इस माथा पच्ची मे उनको भी शामिल कर लिया जाए। तो भाई आप भी सुझाइए हमारे इस नए आशियाने का नाम।
- सुझाया गया नाम हिन्दी या अंग्रेजी किसी मे भी हो सकता है।
- नाम के साथ उसका मतलब भी बताएंगे तो काफी अच्छा रहेगा।
- सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
- अपने नाम का सुझाव टिप्पणी के जरिए बताएं, अथवा चुपके से बताने के लिए आपके पास हमारा इमेल पता तो है ही।
- पसन्द किए गए नाम के सुझावकर्ता को एक सरप्राइज गिफ़्ट दिया जाएगा। उसके बारे मे खुलासा यहाँ नही कर सकते नही तो इंकम टैक्स वाले अभी से आपके पीछे लग जाएंगे।
तो फिर देर किस बात की है, शुरु हो जाइए, हो सकता है आप ही वो भाग्यशाली विजेता हों।
अपडेट :
हमारे एक ब्लॉगर मित्र ने नाम सुझाने से पहले, हमारे परिवार के सदस्यों के नाम जानने चाहे थे, वो ये रहे:
जीतेन्द्र, रितू, दिव्या, रीत चौधरी (JITENDRA, RITU, DIVYA, REET)




















































भोपाल तो मेरा घर है. बचपन वहीं बीता है. गोबिन्दपुरा से थोड़ी ही दूर पन्जाबी बाग हैं, वहीं
आपको अच्छा लगेगा वहां
1) Château de Chaudhary
2) Die Adler-Nest
3) Villa von Chaudhary
4) Villa Nest von Adler
थोड़ा और ढ़ंग का चाहिए तो यह ध्यान में आया है:
5) Sommet de Coeur Chaud
हमार इनाम बाँध के रखना
स्वर्ग वहीं, अपवर्ग वहीं, सुखसर्ग वहीं, निजवर्ग जहाँ..
इससे अच्छी घर कि क्या परिभाषा हो सकती है.