Blog Archives

बिहार ने नाम रौशन किया

Tweet अब आप लोग पूछेंगे काहे मे किया, जरुर किसी चोरी,हत्या,बलात्कार और डकैती मे किया होगा। अरे भई पूरा सुनो तो। बिहार की एक न्यायालय ने दो दिन मे बलात्कार के एक मामले मे फैसला सुनाकर अपना नाम रिकार्ड मे दर्जाकरा लिया।इसे कहते है फास्ट ट्रेक कोर्ट यानि त्वरित न्याय। काश! देश की बाकी न्यायालय […]

लूटो बेफिक्र, हम है ना!

Tweet अरे जनाब ये हम नही कह रहे है। ये तो यूपीए सरकार कह रही है इन्कम टैक्स अधिकारियों से कि वे बेफिक्र होकर जनता को लूटें उन पर कोई कार्यवाही नही की जाएगी।इस तरह से तो लूटपाट करने मे होड़ लग जाएगी। दूसरी तरह से देखा जाए तो ये लूटपाट का लाइसेन्स ही है। […]

अमन के रखवाले

Tweet क्या आपको पता है भारत पाकिस्तान के खराब सम्बंधो पर दोस्ती की नीव किसने डाली थी? ना तो अटल बिहारी जी ना परवेज मुशर्रफ़ और ना ही किसी और हुक्मरान। भारत पाक की जनता को दोस्ती के बन्धन मे बाँधा था बेबी नूर ने।याद आया कुछ। चित्र साभार :रिडिफ़ डाट काम जी हाँ बेबी […]

नंगा पर्वत पर

Tweet अरे नही भाई, मै किसी यात्रा की कहानी नही कह रहा। दरअसल हुआ यूं कि माउन्ट एवरेस्ट पर एक शेरपा चढ गया। आप कहेंगे इसमे कौन सी नयी बात है, नही भाई, सचमुच मे है। वो शेरपा, जिसका नाम लाकपा थारके शेरपा है, माउन्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचकर उसे ना जाने क्या सनक […]

आरक्षण: आखिर कब तक?

Tweet इधर फिर से आरक्षण की बात शुरु हो गयी है। उच्च शिक्षण संस्थानो जैसे आई आई टी और आई आई एम में आरक्षण को 49% प्रतिशत से अधिक करने की चर्चा मात्र से छात्रों,शिक्षाविदों और टीवी चैनलों पर वाद विवाद शुरु हो गया है।थकेले अर्जुन सिंह के पास कोई दाँव नही था, चलाने के […]

दारू के बादल

Tweet कहते है, पुरातन काल मे देवताओं के यहाँ स्वर्गलोक में सोमरस यानि दारु की नदियां बहती थी, वे पी पा कर टुन्न रहते थे और स्वर्ग की अप्सराओं का डान्स देखने मे मस्त रहते थे। अब ये बात कितनी सच है या कितनी काल्पनिक कोई नही जानता। लेकिन वैज्ञानिकों की माने तो उन्होने अंतरिक्ष […]

लाभ का पद: हमाम मे सब नंगे

Tweet लाभ के पद से जुड़ा विवाद थमने का नाम ही नही ले रहा है। अब थमें भी क्यों, बैठे बिठाए जया बच्चन की सदस्यता खत्म कर दी गयी।ये सीधा सीधा राजनैतिक वार था, कांग्रेस का समाजवादी पार्टी पर। समाजवादी पार्टी भी चुप नही बैठी, शुरु हो गयी बहस।एक के बाद राजनैतिक दल एक दूसरे […]

आँकड़े बोलते है।

Tweet पिछले वर्ष यानि 2005 में भारत घूमने आने विदेशी पर्यटकों की संख्या इस प्रकार रही: यूरोप से 12 लाख(1.2 Millions) लोग भारत घूमने आए। अमरीका मे अकेले न्यूयार्क से 82,910 वीजा आवेदन आए। सिंगापुर से आने वाले आवेदनों की संख्या 56,620 रही। और सबसे महत्वपूर्ण बांग्लादेश से 4,00,000 वीजा आवेदन आए। अमां देसी भाई(बांग्लादेशियों […]

तीसरी बार लुटी है

Tweet अभी अभी होली की पार्टी से लौटा हूँ, आज उपकार संस्था का होली मिलन था। होली मिलन की खबरें कल दूंगा। आते ही मैने बीबीसी हिन्दी की साइट देखी। एक शानदार लेख पढने को मिला कराची में बस लूट का आँखों देखा हाल बहुत सही है, हालांकि कुछ फिल्टर किया हुआ है, यानि गाली […]

परमाणु समझौता: विभिन्न पहलू

Tweet दोनो पक्षों ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी ने भी इसे एक अच्छा कदम बताया है। आइये देखते है दोनो पक्ष अपने अपने नजरिये से इस समझौते को कैसे देखते हैं: भारत का नजरिया भारत इस सौदे को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक मानता है क्योंकि इस से भारत साउथ […]