साप्ताहिक जुगाड़ लिंक – 04

तो भाईयों और शुकुल की बहनों, वादे के मुताबिक पेश है हफ़्ते के जुगाड़ लिंक।(शुकुल का पता शोएब के याद दिलाने पर जोड़ा गया)

  1. जुगाड़ी भाइयों के लिये एनीमेशन के लिंक, बिल्लू की खिड़की वालों के लिये बैकग्राउन्ड ग्राफिक्स और सीएसएस (CSS) की क्लासऔर….. अबे क्या बच्चे की जान लोगे, फ़्री मे इतना काफ़ी नही है क्या।अब आगे पढो।
  2. रोमन मे लिखो उर्दू मे पाओ।उदाहरण ये रहा : ﺭﻭﻣﹷﻦ ﻣﻴﹻﻦ ﻟﹻﻜﻮ، ﺍﹸﺭﺩﹸ ﻣﻴﹻﻦ ﺍﹸﺗﮭﹽ
  3. खबरदार होशियार, दूसरे के माल को हथियाने वाले सावधान, अब तो हमे भी सोचना पड़ेगा भई।
  4. RFID ये शब्द बहुत सुनोगे, आओ जाने कि ये होता क्या है
  5. खाते पीते लोगों के लिये अच्छा लिंक।सुन रहे हो ना काली बाबू।
  6. अपनी कामिक स्ट्रिप ऐसे बनाएं? लेकिन यार अभी हिन्दी नही चलती।ऐसे ही सैकड़ो जुगाड़ के लिये यहाँ देखे।
  7. फाइल का नाम बताओ, बाकी कच्चा चिट्ठा ये बता देगा।जो लोग बिल्लू के फ़ाइल एक्स्प्लोरर से दु:खी हो यहाँ देखें।
  8. बिल्लू और कच्चे चिट्ठे से याद आया, भाई लोगो ने तो बिल्लू के बारे मे सारी जानकारी यहाँ इकट्ठी कर रखी है, आपको अगर कुछ नया पता है तो आप भी डाल दो।
  9. क्या कहा? हिन्दी फिल्मों के आपको डायलाग नही अच्छे लगते। तो यार,यहाँ जाकर खुद लिख लो ना।
  10. तबियत नासाज़ है? अरे भई इत्ती सारे स्वास्थ्य वैबसाइटें कब काम आयेंगी।भारतीय साइटों मे आरोग्य और डा.एनडीटीवी है ना।अपना गूगलवा भी आ रहा है जल्द इस धन्धे में।
  11. गूगल पर याद आया, गूगल और बिल्लू दोनो अपनी ढुंढाई सर्विस (Search Engine) को और पैना कर रहे है।ना मानो तो इसे पढो
  12. जाते जाते एक जबरदस्त लिंक, इस साइट पर हर उस साइट का रिव्यू है(लगभग 700 Reviews) जिसे आप प्रयोग करना चाहेंगे। है ना कमाल की चीज|
  13. अच्छा आज के लिये इतना ही, बकिया अगले हफ़्ते।

आप इन्हे भी पसंद करेंगे

9 Responses to “साप्ताहिक जुगाड़ लिंक – 04”

  1. एकदम मस्त!!!

    इसी का तो इंतजार रहता है मुझे हर हफ्ते!!

    इसे तो देखिए::

    ना दिखे तो भई IE मे कोपी पेस्ट करके देख लो… और तो क्या करें. 🙂

  2. लगा था लिंक नही पोस्ट होगी. यह देखें:

    http://www.tarakash.com/right.jpg

  3. इसे भी देखे:

    http://www.grapheine.com/bombaytv/play_uk.php?id=984874

  4. वा जी वा, कमाल कित्ता है जीतू पाई, जुगाड़ू लिंक बढ़िया लाते हो!! 😀

  5. आपका ”साप्ताहिक जुगाड़ लिंक” मुझे हिन्दी ब्लॉग जगत् का सबसे उपयोगी (और शायद एक मात्र उपयोगी) स्तम्भ लगता है। जीतू भाई, यूं ही जुगाड़ू लिंक खोज-खोज के लाते रहो।

  6. खाते पीते लोगों के लिए लिंक बताने का शुक्रिया मगर मेरा नाम काली बाबू नहीं है 😉
    बहुत ही अच्छे लिंक हैं ज़बरदस्त। और ये बेचारा शुकूल कोन है 🙂

  7. धन्यवाद भाई साहब. सारे लिंक्स देखने लायक़ हैं, लेकिन उर्दू वाले लिंक का जैसे मुझे महीनों से इंतज़ार था. यूनीकोड उर्दू स्क्रिप्ट सिखाने वाले लिंक्स का आगे भी इंतज़ार रहेगा.

  8. Good Job !! http://www.piratebay.org/ per bhi najar maro

  9. राम चन्द्र मिश्र on मार्च 29th, 2006 at 5:57 pm

    बडे ही नायाब जुगाडों का जुगाड किया है,
    हम ऐसे ही नही कह रहे थे कि आप महान हैं।
    हां ये महानता ज़ारी रखियेगा।
    धन्यवाद।