नंगा पर्वत पर

अरे नही भाई, मै किसी यात्रा की कहानी नही कह रहा। दरअसल हुआ यूं कि माउन्ट एवरेस्ट पर एक शेरपा चढ गया। आप कहेंगे इसमे कौन सी नयी बात है, नही भाई, सचमुच मे है। वो शेरपा, जिसका नाम लाकपा थारके शेरपा है, माउन्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचकर उसे ना जाने क्या सनक सूझी कि उसने अपने कपड़े उतार दिए और नंगा होकर एवरेस्ट की चोटी पर चढ गया।लेकिन वहाँ का तापमान पता है आपको माइनस चालीस डिग्री (-40 Degree Celsius), आ गयी ना झुरझुरी?अब आप सोचिए कि ये शेरपा बिना कपड़ों के वहाँ कैसे खड़ा हुआ होगा। इसे कहते है नंगा पर्वत पर। अब समझ मे आया पोस्ट का टाइटिल ?

बाकी कुछ हो ना हो इस शेरपा का गिनीज बुक्स और बिलीव इट ऑर नाट मे पक्का आएगा। लेकिन इसको तो शाबासी मिलनी चाहिए थी है ना? कतई नही, पश्चिमी मीडिया भले इसे तमगे दे, लेकिन तिब्बती लोग डन्डा लेकर इसको ढूंढ रहे है, काहे? अरे यार! ये लोग एवरेस्ट की पूजा करते है, कोई पूजा मे नंगा पहुँचे,ऐसा कैसे हो सकता है।अब देखें शेरपा कहाँ जाता है?आपके इलाके मे कोई नंगा नेपाली घूमता मिले तो उससे पता कर लेना, कंही ये वही बहादुर तो नही?

9 Responses to “नंगा पर्वत पर”

  1. meri to hasin choot gai sara episode padh ke

  2. अरे इस बात की तारीफ करो कि वो सबसे पवित्र रूप में बिना किसी मिलावट के भगवान के नजदीक खड़ा था।

  3. वही सोच रहा था कुवैत में गर्मी तो बहुत होगी पर ऐसा भी क्या था कि जीतू जी को इन हालातों से गुजरना पड़ा ! गनीमत है शेरपा निकला 🙂

  4. यह तो वैसा ही हुआ जैसे हुसैन को हिन्दू लोग गाली देते हैं कि वह भगवान को बिना कपड़ों के पेंट करता है.

    रवि वर्मा से पहले भगवान ने तो कपड़े पहने ही नहीं थे. प्राचीन मूर्तियाँ उदाहरण हैं.

  5. वही सोच रहा था कुवैत में गर्मी तो बहुत होगी पर ऐसा भी क्या था कि जीतू जी को इन हालातों से गुजरना पड़ा ! गनीमत है शेरपा निकला

    हा हा हा!! 😀

  6. यहां गर्मी इतनी है कि हर कोई शेरपा बन्ना चाहता है 😉

  7. नीरज दीवान on मई 29th, 2006 at 8:42 pm

    धार्मिक आस्थाओं पर चोट तो पहुंचाई है इस शेरपे ने लेकिन मैं यह सोच रहा हूं कि आस-पास में कोई थी क्या.. या नहीं तो फिर इसको नंगा होने की क्यों सूझी. शेमलेस शेरपा.. बेसरम कहीं का. ये ज़रूर न्यूडिटी क्लब का मेम्बर होगा.

  8. हा हा हा, मजेदार है

  9. jeetu ji mahar bhi dil hichkole le riya hai oo mount everest pe jaane ko . to mahar number kab aayege: ek gujrati