प्रथमावलोकन : भारत सरकार का राष्ट्रीय पोर्टल

आज सृजन शिल्पी जी के सौजन्य से भारत सरकार का राष्ट्रीय पोर्टल देखने को मिला। पिछली बार जब मै इस साइट पर गया था तो काफी लिंक टूटे हुए थे और नेवीगेशन भी इतना अच्छा नही था। आज फिर से देखा तो लगा, सचमुच साइट पर काफी मेहनत की गयी है।
आप इस साइट को यहाँ देख सकते है और ये रही एक छोटी सी झलक।
GovtofIndia

जानकारी के लिहाज से इस पोर्टल पर हर वो सूचना उपलब्ध है जो एक नागरिक अपनी सरकार से चाहता है। मैने कुछ सूचनाए देखी जो मुझे अच्छी लगी, जैसे संसद सदस्यों का परिचय। अभी और भी बहुत कुछ है जिसको देखना बाकी है। इन्टरनैट एक्सप्लोरर मे साइट बहुत अच्छी दिखती है, लेकिन फायरफाक्स मे प्रेस विज्ञप्तियां सही नही दिखती, आशा है इस समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा।

साथियों से निवेदन है कि अपने ब्लॉग मे इस सामग्री का ज्यादा से ज्यादा लिंक दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस साइट के बारे मे जान सकें। सरका द्वारा, इन्टरनैट पर हिन्दी मे उपलब्ध कराई गयी साइटों मे यह सर्वश्रेष्ठ है। बाकी का विस्तृत विवरण, पूरी साइट देखने और परखने के बाद।

6 Responses to “प्रथमावलोकन : भारत सरकार का राष्ट्रीय पोर्टल”

  1. प्रेस विज्ञप्ति वाले हिस्से की फीड पीआईबी से ली जा रही है जो सी-डैक के ‘योगेशन’ नामक फोण्ट में है। इसलिए जिस सिस्टम पर यह फोण्ट पहले से नहीं है, उसमें दिक्कत आएगी।
    पोर्टल में सुधार के लिए सुझाव दिए जा सकते हैं-
    http://india.gov.in/hindi/speakout/speakout.php

  2. वाह ये हिन्दी वाली साइट पहले से थी या अब शुरु हुई है। खैर जो भी हो खुशी की बात है।

  3. पता नही मेरा आकलन कितना सही है, लगता है कि NIC वाले उनके द्वारा संचालित सभी साइटों को यूनिकोडिट कर रहे हैं या कर चुके हैं।

    यह एक बहुत ही प्रगामी कदम है। इससे नेट पर हिन्दी की सामग्री और जानकारी में अच्छी-खासी वृद्धि हो जायेगी।

  4. आपको याद हो तो इन जालस्थलों के बारे में मैंने कई शिकायतें की थी। http://hindi-mishranurag.blogspot.com/2006/08/blog-post.html

    हम तो मानेंगे की ये इसी का नतीजा है 🙂

  5. बडी अच्छी सुचना दी गई है । धन्यवाद

  6. यह कडी विकिपीडीया के भारत लेख पर भी जोड़ दी।
    http://hi.wikipedia.org/wiki/भारत#बाहरी_कड़ियाँ