चमत्कारी चक्री की महिमा

जैसा कि आप सभी जानते है कि मै भी शेयर मार्केट मे काफी निवेश करता हूँ। शेयर मार्केट के बारे मे काफी जानकारी इकट्ठा करता हूँ। शेयर मार्केट से सम्बंधित मेरे लेख आपने पढे ही होंगे। शेयर मार्केट पर नज़र रखने इसके लिए अपने आपको रोज़ाना अपडेट करना पड़ता है इसके लिए ढेर सारा मैटेरियल पढना पड़ता है।

मुझसे काफी लोग पूछते है कि शेयर मार्केट के बारे मे ढेर सारे लोग लिखते है कौन अच्छा है? किस पर विश्वास किया जाए। भई इस सवाल का जवाब काफी सीधा साधा है, पढो सभी को, समझो सबके विचार, लेकिन करो अपने मन की। मै काफी लोगों को पढता हूँ ऑनलाइन भी ऑफलाइन भी। एक अनजान शख्सियत है जो शेयर मार्केट पर काफी अच्छा लिखता/लिखती है। अनजान इसलिए कि इन्होने अपनी जानकारी सार्वजनिक नही की है। इन्होने अपने बारे मे लिखा है :

(चमत्कार चक्री एक अनाम शख्सियत है। वह बाजार की रग-रग से वाकिफ है। लेकिन फालतू के कानूनी लफड़ों में नहीं उलझना चाहता। सलाह देना उसका काम है। लेकिन निवेश का निर्णय पूरी तरह आपका होगा और चक्री या अर्थकाम किसी भी सूरत में इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। )

जी हाँ मै चमत्कारी चक्री की बात कर रहा हूँ। चक्री के लेख काफी रोचक और जानकारी से भरे होते है। मै चक्री को तब से पढ रहा हूँ जब ये अंग्रेजी मे लिखते थे (अभी भी लिखते है), अब इनके लेख हिन्दी मे भी उपलब्ध है। आजकल मेरे दिन की शुरुवात चक्री के लेख पढकर ही होती है। तो फिर आप भी पढिए चमत्कारी चक्री को प्राप्त कीजिए ढेर सारी जानकारी। चक्री के लिख पढने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते है। मै फिर कहूँगा, पढिए सभी को, करिए अपने मन की।

समय की कमी के कारण, लम्बे लम्बे लेख नही लिखे जाते, इसलिए छोटे छोटे लेखों से काम चलाइए। तो फिर मिलते है थोड़े अंतराल के बाद, तब तक आते रहिए और पढते रहिए आपका पसंदीदा ब्लॉग आप सभी का पन्ना।

6 Responses to “चमत्कारी चक्री की महिमा”

  1. छोटा लिखना ही सही है. पढ़ने वाले के पास भी समय हो जरूरी नहीं.

    चक्करघिन्नी होते शेयर बजार की चक्री की जय हो!

  2. बहुत दिनों बाद आपका लिखा पढ़ने को मिला। शेयर मार्केट में अभी तक तो मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। कभी निवेश करने की इच्छा हुई तो आपसे जरूर सम्पर्क करूँगा।

    सोमेश
    शब्द साधना

  3. प्रवीण पाण्डेय on दिसम्बर 1st, 2010 at 4:30 pm

    जब आवश्यकता होगी, चमत्कार चक्री के पास चला जायेगा।

  4. अच्छी जानकारी दी आपने। निवेश करने लायक बचत तो नहीं पर इस विषय पर पढ़ने का शौक जरूर है। हिन्दी में होने की वजह से पढ़ने में सहूलियत रहेगी।

  5. चमत्कार चक्की का आंकलन काफ़ी सटीक है और तथ्यों को ध्यान मे रख कर दिया गया है और भी कोई साईट हो जहाँ शेऐर पर जानकारी मिल सकती हो तो बताईगा ।

  6. aapki jankari acchi hai mujhe or jankari chahiye shair market ke baare me. plz puri jankari bataye