ब्लॉग ना लिखने के बहाने

अक्सर देखते है कि सक्रिय से सक्रिय ब्लॉगर भी कभी कभी ब्लॉगिंग से दूर हो जाते है। दूर क्या होते है जनाब एकदम विरक्ति की स्थिति को प्राप्त हो जाते है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कभी ऐसे ब्लॉगरों से उनके ब्लॉगर मित्र जब चैट पर, उनकी असक्रियता की वजह पूछते है तो वो क्या जवाब देते है?

अब दूसरों की क्या कहे, हम स्वयं भुक्तभोगी है इसलिए हमने इस विषय पर कुछ गम्भीर रिसर्च की है। आप सभी के साथ हम ये रिसर्च पेपर शेयर कर रहे है, ताकि असक्रिय ब्लॉगरों को बहाने ढूंढने के लिए मेहनत ना करनी पड़े। तो जनाब पेश है ब्लॉग ना लिखने के बहाने, इसमे जो भी बहाना आपको सूट करे, अपनाइए, कोई कॉपीराइट नही है।

  1. आजकल काफी व्यस्त चल रहे है।
  2. कुछ दिनो के लिए बाहर चला गया था।
  3. बच्चों के इम्तिहान चल रहे है।
  4. घर का कम्प्यूटर/इंटरनैट कनैक्शन खराब हो गया था।
  5. एक प्रोजेक्ट की डैडलाइन है, उसके बाद ब्लॉगिंग करेंगे।
  6. अगले हफ़्ते से जरुर करेंगे।
  7. अगले महीने से जरुर करेंगे।
  8. अरे यार! कल्लू मामा अपना कुकुर हमारे हवाले कर गए है, उसकी सेवा मे टाइम निकल जाता है।
  9. लच्छो ताई अपनी बिल्ली……
  10. घर बदल रहे है
  11. ब्लॉगिंग करते करते ऑफिस मे धर लिए गए थे, इसलिए आजकल नयी नौकरी ढूंढ रहे है।
  12. यार बहुत ब्लॉगिंग हो गयी थी, थोड़ा आराम कर लें।
  13. अब रोज रोज क्या वही बकवास लिखे। कुछ क्लासिक सा घटित हो तब लिखेंगे।
  14. अरे यार जिस दिन वो (क्लासिक) घटना हुई ना, उस दिन हम ……..(ऊपर के कोई बहाने तलाश लें)
  15. लोगों से झूठी  तारीफ सुनते सुनते थक गए थे, इसलिए थोड़ा ब्रेक लिया है।
  16. आत्मचिंतन चल रहा है।
  17. लोगों की आलोचनाओं से दु:खी हो गए थे।
  18. कोई पढता तो था नही, लिखकर भी क्या तीर मार लेते।
  19. विषयों का टोटा है।
  20. आने वाली टिप्पणी और ब्लॉगिंग मे लगने वाले समय का अनुपात ठीक नही बैठ रहा था।
  21. बहुत दिनो से मिर्जा से मिलना नही हुआ।
  22. इतने सारे विषय है, सोच नही पा रहे किस पर लिखे।
  23. लोग बाग हमारे आइडिया चोरी कर ले गए है।
  24. सारे विषय ही बांसी हो गए है।
  25. कब तक एक ही शराब को नयी नयी बोतलों में  पैक करके परोसें?
  26. और भी गम है जमानें मे ब्लॉगिंग के सिवाए।
  27. बीबी ने ब्लॉग पढ लिया था, इसलिए दुकान बढानी पड़ी।
  28. बॉस ने भी ब्लॉगिंग शुरु कर दी थी, अब एक मोहल्ले मे एक ही रहेगा ना।
  29. ऑफिस मे सबको ब्लॉगिंग का रोग लग गया था, हैड-आफिस ने ब्लॉगिंग करने पर बैन लगा दिया है।
  30. यार इधर बाजे बजे पड़े है और तुमको ब्लॉगिंग की सूझ रही है।
  31. रेसेशन के दौर मे नौकरी सम्भाले या ब्लॉगिंग का शौंक?
  32. शादी नही हो रही….इसलिए ब्लॉगिंग बन्द की है।
  33. शादी हो गयी है…..इसलिए ब्लॉगिंग बन्द करनी पड़ी।
  34. बीबी मायके गयी है, इसलिए ब्लॉगिंग……
  35. बीबीजी मायके से वापस आ गयी है इसलिए…….
  36. यार गूगल एडसेंस से काफी पैसे कमा लिए थे, इसलिए अब बस….
  37. यार कोई कमाई वगैरहा तो हो नही रही थी , इसलिए….
  38. यार लोगों को लिंक टिकाते टिकाते थक गया था, लिंक टिकाने पर बदनामी मिली सो अलग।
  39. हम कोई कवि तो है नही जो हर घन्टे मे लिखे।
  40. हम क्लासिक लेखक है, कभी कभी ही लिखते है।
  41. यार पिछले महीने नामी पत्रकार पर लिख दिया था, लोगों ने झंडे दिखा दिए और हमारा जलूस निकाल दिया, इतनी जलालत नही सहनी…..
  42. लोगॊं ने मेरा लिखा दिल पर लगा लिया, इसलिए….
  43. लोगो ने मेरा लिखा मजाक मे उड़ा दिया, इसलिए…
  44. जाओ नही लिखते, क्या उखाड़ लोगे?
  45. लिस्ट आगे भी जारी रहेगी……

अब ये तो थी हमारी रिसर्च, अब आपके पास भी कोई और नायाब बहाने हो हमसे शेयर जरुर करिएगा। तो फिर जनाब आते रहिए और पढते रहिए आपका पसंदीदा ब्लॉग।

35 Responses to “ब्लॉग ना लिखने के बहाने”

  1. वाह, एक से बढ़कर एक बहाने लिखे हैं। आप कौन सा बहाना अमूमन प्रयोग में लाते हैं यह भी बताईये! 🙂

  2. बीबी ने ब्लॉग पढ लिया था, इसलिए दुकान बढानी पड़ी।
    ————
    बीवी लैपटाप के पीछे उचक कर पढ़ती है पोस्ट! इसलिये बन्द करनी पड़ी। 🙂

    Gyan Dutt Pandey’s last blog post..जूतमपैजारीयता बनाम हेगियोग्राफी

  3. वाह, एक से बढ़कर एक बहाने!!!!

    प्रवीण त्रिवेदी-प्राइमरी का मास्टर’s last blog post..शिक्षक से अपेक्षा – एक विचार

  4. बढिया!

    46. जीतू भाई नहीं लिखते इसलिये हम भी नहीं!

    नितिन’s last blog post..बर्फीली बारिश

  5. मेरे मामले मे नं. तीन वाला कारण पर्याप्त है 🙂

    Prabhat Tandon’s last blog post..चिकित्सक टैली ९ का प्रयोग कैसे करें !! (How can a doctor use tally 9 to maintain his records)

  6. अम्मा यार टिप्पणियाँ बहुत मिलने लगी थी, वाह वाह पढ़ पढ़ कर थक गया था, सोचा थोड़ा आराम कर लूं….दुसरों को भी मौका मिलना चाहिए कि नहीं?!

    संजय बेंगाणी’s last blog post..बिल्लू बार्बर से बार्बर गायब होगा!

  7. भाई आपके प्लग इन में गड़बड़ है या किसी ने कुछ गड़बड़ की है. जो पोस्ट “लास्ट ब्लॉगपोस्ट” मेरी टिप्पणी के साथ दिखाई दे रही है वह मेरी नहीं है.

    संजय बेंगाणी’s last blog post..बिल्लू बार्बर से बार्बर गायब होगा!

  8. 47) सन 2040 का बहाना… देश के नेता सुधर गये हैं अब क्या खाक लिखें… 🙂

    Suresh Chiplunkar’s last blog post..एक माइक्रो पोस्ट – ब्लॉगरों से कुछ सवाल…

  9. मुझे तो सबसे अच्छी बात वह लगी जो सबसे आखिर में जरुरी सूचना के शीर्षक अन्तर्गत है। यह टिप्पणी पाने का बेहतरीन तरीका लगता है।

  10. भाई आपके प्लग इन में गड़बड़ है या किसी ने कुछ गड़बड़ की है. जो पोस्ट “लास्ट ब्लॉगपोस्ट” मेरी टिप्पणी के साथ दिखाई दे रही है वह मेरी नहीं है.

    संजय भाई, आपने अपने ब्लॉग पते के स्थान पर तरकश का पता भरा है इसलिए तरकश की फीड में मौजूद नवीनतम प्रविष्टि को आपकी टिप्पणी के साथ दिखा रहा है प्लगिन! 😉

    amit’s last blog post..बंगलूरू में रवि रतलामी…..

  11. भाई अमित गलती समझ आ गई थी. जितू भाई कार्यवाही कर ही रहे थे की…

    संजय बेंगाणी’s last blog post..बिल्लू बार्बर से बार्बर गायब होगा!

  12. भाई अमित गलती समझ आ गई थी. जितू भाई कार्यवाही कर ही रहे थे की…

  13. मजेदार बहाने…
    इन 45 में से लगभग 35 से ज्यादा बहाने मैं, अक्सर बनाता हूँ। पाठकों की टिप्पणियों से कुछ नये बहाने उअर मिले हैं, अब उन्हें भी आजमायेंगे।

    सागर नाहर’s last blog post..थोड़ा मैं भी नोस्टेलजिया लूं

  14. bahutai sahi hai ji.

    hamre liye 6 n 7 no ka karan hi satik hai bas, he he he

    Sanjeet Tripathi’s last blog post..हार नहीं मानता ‘यंगिस्तान‘

  15. बहुत सही ! हम भी आजकल यही सब अपना रहे हैं.

  16. अरे वाह, क्‍या बहानें हैं। मेरी समझ से इन्‍हें सहेज कर रख लेना चाहिए, वक्‍त बेवक्‍त काम आ सकते हैं।

  17. केवल “रबर स्टैंप टिप्पणियाँ” मिल रही थीं, इसलिए लिखना छोड़ दिया।
    “बहुत बढ़िया, लगे रहो।”
    “अच्छी जानकारी दी है, साधुवाद।”

    रमण कौल’s last blog post..मरने से पहले जीना सीख ले

  18. 13. अब रोज रोज क्या वही बकवास लिखे। कुछ क्लासिक सा घटित हो तब लिखेंगे।
    40. हम क्लासिक लेखक है, कभी कभी ही लिखते है।

    नम्बर 13 और 40 पर हम टिकते हैं (शायद ऐसा ही लगता है)
    आगे क्यों लिस्ट बढाओगे भैया, क्या इतना काफी नहीं है?
    अगर आप लिस्ट बढाते हैं तो हमको भी दुबारा विचार करना पडेगा 🙂

    SHUAIB’s last blog post..स्कूल-डे (भाग तीन)

  19. सारे के सारे बहाने फ़र्जी दिखते हैं! जांच योग बैठा दिया गया है। रिपोर्ट आती ही होगी!

    अनूप शुक्ल’s last blog post..वनन में बागन में बगर्‌यो बसंत है…

  20. शुकुल जी, बहुत देखे हैं आप के जाँच आयोग। रिपोर्ट आती ही होगी? उस में उन के बहानों की सूची होगी।

    रमण कौल’s last blog post..मरने से पहले जीना सीख ले

  21. न लिख पाने के कारण पूरी लिस्ट गम्भीरता से पढ़ गए…अपने लिए तो 26वाँ कारण उचित लग रहा है ….

  22. हा हा हा
    रमणजी का शुकुल जी को जवाब से पता नहीं क्यों मुझे हंसी आगई.

    SHUAIB’s last blog post..स्कूल-डे (भाग तीन)

  23. सब बहाने एक तरफ़ , लिखा तो !

    अफ़लातून’s last blog post..ख़िलाफ़त के दौर में

  24. भाई, मैं तो कोई बहाना नहीं बनाऊंगा.
    मैं बस आलसी नंबर १ हूँ.

    सतीश चंद्र सत्यार्थी’s last blog post..ससुराल गेंदा फूल

  25. वाकई एक से बड़कर एक, उम्‍दा

    ब्‍लाग लिखने में मसाले का अभाव चल रहा है।

    प्रमेन्‍द्र प्रताप सिंह’s last blog post..कैसे होगा कल्‍याण का कल्‍याण

  26. are bahaane to badhte hee ja rahe hain !!

  27. जांच आयोग की पहली रपट पेश कर दी गय़ी है!
    देख लें

  28. लिख लेंगे ज़ल्दी क्या है!
    ये बहाना मेरी ओर से…

  29. aapane kaha aur hum shuru ho gaye
    bina bhaane banaaye
    kyonki hum likhane ke bhaane bahaane banaate hain
    na likhane ke nahin,

    kamaal hai aap itane saare bahanon ke bawjood
    likhate hain hujur
    subhan alla

    Arkjesh’s last blog post..लंगोटिया यार, निक्कर की मार और चड्डीया इजहार – रंग दे गुलाबी – I

  30. वाह जी ! हम तो एक अच्छा-सा बहाना ढूंढ रहे थे . यहां तो इफ़रात में हैं .

    Priyankar’s last blog post..मातृभाषा

  31. ब्लॉगिंग में वापस आ गये हैं, आपके बताये बहाने काम आयेंगे। धन्यवाद!
    .-= ePandit´s last blog ..ई-पण्डित की अज्ञातवास से वापसी =-.

  32. आपकी पोस्ट की चर्चा हमारीवाणी ई-पत्रिका में की गई है.

    http://news.hamarivani.com/archives/535

  33. মেরা পন্না পর টিপ্পণী করনে বালোং কে লিএ এক তোহফা। আপ টিপ্পণী করিএ ঔর অপনে ব্লোগ কা পতা সহী সহী ভরিএ, হম আপকে ব্লোগ কী আখিরী পোস্ট কা লিংক যহাঁ দিখা দেংগে। ইসসে আপকে ব্লোগ কো কুছ ঔর পাঠক মিলেংগে। হৈ না সহী চীজ? তো ফির দের কিস বাত কী হৈ, শুরু হো জাইএ।
    Leave a Reply

  34. यहाँ तो बस…। जाँच आयोग और 2040 का बहाना पसन्द आए। अब एक भाई ने बांग्ला में लिख दिया है।

  35. लेखा, न लिखने का.